कोई दर्द बुरा नहीं होता .
बिना दर्द के कोई नहीं रोता .
दर्द प्रक्रिया है जनन की,
दर्द कवायद है ,मनन की।
वो क्या तैरेंगे ,जो लगाइएँगे नहीं गोता
कोई दर्द बुरा नहीं होता .
बिना दर्द के कोई नहीं रोता .
कमलेश ,जो दर्द न होता तो तलाश न होती सुकून की
खून न बहा हो जिसका ,वह कीमत क्या समझे खून की
दर्द देने वाला ,सुकून के बीज नहीं बोता
दर्द ने बनाये अनगिन कवि ,शायर
जो बचा दर्द से ,वो बना कायर
बनो इंसान ,बनो नहीं तोता
कोई दर्द बुरा नहीं होता .
बिना दर्द के कोई नहीं रोता .
No comments:
Post a Comment